फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Blast near India mission in Afghan city of Mazar-e-Sharif

अफगानिस्तान: भारत के वाणिज्यिक दूतावास पर आतंकवादी हमला

Mon, 04 Jan 2016 01:20 PM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
Blast near India mission in Afghan city of Mazar-e-Sharif

अफगानिस्तान में भारत के वाणिज्यिक दूतावास पर आतंकी हमले की कोशिश की गई। खबरों के मुताबिक आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की मजार-ए-शरीफ में स्थित भारतीय दूतावास पर हमला किया।

विज्ञापन


आतंकवादियों ने भारतीय वाणिज्यिक दूतावास में घुसने की कोशिश की थी पर उसे नाकाम कर दिया गया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि इस आतंकी हमले में किसी भी भारतीय को नुकसान नहीं पहुंचा है। वहां मौजूद सभी भारतीय सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के मीडिया के मुताबिक अभी भी दो आतंकवादी वहां फायरिंग कर रहे हैं। आईटीबीपी के जवान वहां अभी इन आतंकवादियों से टक्कर ले रहे हैं और लगातार उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। भारतीय दूतावास पर चार आतंकवादियों ने मिलकर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमले में दो आतंकवादियों को मार गिराया

Blast near India mission in Afghan city of Mazar-e-Sharif

अफगानिस्तान के मीडिया के मुताबिक इस आतंकी हमले में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। पर अभी भी उस इलाके में फायरिंग जारी है। इससे पहले भी अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास की तरफ से चलाए जा रहे कई मिशन पर आतंकवादी हमला कर चुके हैं।

वर्ष 2008-2009 में काबुल में भारतीय दूतावास पर आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए थे। भारतीय दूतावास के अधिकारी ने वाणिज्यिक दूतावास के अंदर से ही न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि अभी भी वहां पर फायरिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed