{"_id":"57ae5ae64f1c1bc604ee44cc","slug":"blast-in-phillipines-jail-kills-10-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस की जेल में धमाका, 10 लोगों की मौत ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
फिलीपींस की जेल में धमाका, 10 लोगों की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 13 Aug 2016 04:55 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉस्ट में 10 लोगों की मौत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलीपींस की जेल में संदिग्ध ग्रैनेड के धमाके व गोलियां चलने के बाद कथित तौर पर दो चीनी ड्रग तस्करों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में जेलर को भी गंभीर चोटें आई हैं। जेल प्रबंधन के प्रवक्ता जेवियर सोल्डा ने बताया कि इस हमले में मनीला की पैरानाक जिला जेल में ड्रग तस्करी मामले में सजा काट रहे 8 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इन आठ लोगों के अलावा चीन के दो नागरिकों भी मौत हो गई जो भारी संख्या में ड्रग के साथ पकड़े जाने पर सजा काट रहे थे।
सोल्डा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में जेल में धमाके का कारण जेल में ही विस्फोटक का होना बताया जा रहा है। इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि शायद यह विस्फोट भागने के लिए किया गया हो। जेलर के होश में आने के बाद उससे पूछताछ के बाद ही इस बात की पुष्टि की जा सकेगी।
विज्ञापन