फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Afghanistan: Bomb blast in Kabul diplomatic region kills 80, injures 350

काबुल बम धमाके से दहला अफगानिस्तान, हर तरफ धुआं ही धुआं, 80 की मौत, 350 घायल

Wed, 31 May 2017 02:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 31 May 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan: Bomb blast in Kabul diplomatic region kills 80, injures 350

बुधवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को एक बड़े बम धमाके ने दहला दिया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक वजीर अकबर खान क्षेत्र में विस्फोटकों से भरी एक कार में 8.35 मिनट पर बम धमाका हुआ है। घटनास्थल से भारतीय दूतावास 1.5 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से राष्ट्रपति भवन भी नजदीक ही है, इसके अलावा अन्य देशों के दूतावास भी इसी क्षेत्र में हैं। 

विज्ञापन


धमाके के बाद भारतीय दूतावास सुरक्षित है, खिड़कियों को कुछ नुकसान जरूर पहुंचा है। घटना के बाद भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया है। सुषमा ने कहा कि ईश्वर की कृपा है कि काबुल में हुए बड़े बम धमाके के बाद सभी भारतीय सुरक्षित है। कहा जा रहा है कि जर्मन और ईरानी दूतावास को इस हमले के जरिए निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन


धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई। स्थानीय निवासी दानिश ने बताया कि बेहद शक्तिशाली धमाके के बाद 30 से ज्यादा वाहन नष्ट हो गए हैं। इससे पहले इसी साल मार्च में ISIS ने काबुल में अमेरिकी दूतावास को भी निशाना बना गया था। जिसमें 30 लोगों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


LIVE UPDATES:
> अफगानिस्तान स्वास्थ्य मंत्रालय ने धमाके में 80 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। वहीं घायलों का आंकड़ा भी बढ़कर 350 के करीब पहुंच गया है।

>काबुल बम धमाके में 65 की मौत, 325 घायल: हेल्थ मिनिस्ट्री, अफगानिस्तान
> न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 49। 
> अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बम धमाके में 19 लोगों की मौत और 319 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
> न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बम धमाके में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है जबकि 300 लोगों के घायल होने की आशंका है।
>पीएम मोदी ने कहा है कि भारत अफगानिस्तान की आतंक के खिलाफ हर लड़ाई में साथ है। जो आंतक को सपोर्ट कर रहे हैं उन्हें हराया जाना जरूरी है।
>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान में हुए बम धमाके की निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
>काबुल बम धमाके के बाद ऑस्ट्रेलियन दूतावास को बंद कर दिया गया है।
>30 से ज्यादा वाहनों के नष्ट होने की खबर।
> जर्मन और ईरानी एंबेसी के बेहद नजदीक हुआ बम धमाका।

सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, जिसमें शहर के बीचों बीच काला धुआं आसमान में फैला हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed