फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   blast in college of nigeria

नाइजीरिया के कॉलेज में बम धमाका

Thu, 13 Nov 2014 08:00 AM IST
Updated Thu, 13 Nov 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
blast in college of nigeria

उत्तरी नाइजीरिया के एक टीचर ट्रैनिंग कॉलेज में बम धमाका हुआ है। ये कॉलेज नाइजीरिया के कोन्टागोरा शहर में स्थित है। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि हमले में कितने लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन


लेकिन कॉलेज के लेक्चरर एन्ड्रयू रेन्डा ने बीबीसी को बताया, ''कानों को बहरा कर देने वाले इस धमाके की आवाज के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। मैंने चार लाशें देखीं जिनमें से कई के सर और धड अलग हो चुके थे। इन चार लाशों में से तीन महिलाओं की थीं।''
विज्ञापन


ऐसी खबरें आ रही हैं कि ये आत्मघाती हमला एक महिला ने किया है। इसी हफ्ते की शुरुआत में नाइजीरिया के उत्तरी शहर योबे के एक स्कूल में हुए आत्मघाती हमले में 50 स्कूली बच्चों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लामी संगठन बोको हराम पर ये हमला करने के आरोप लगे थे।

बोको हराम कट्टरपंथी इस्लामी संगठन है जिसके नाम का मतलब है - पश्चिमी शिक्षा हराम है। इस समूह ने बच्चों को स्कूल जाने से रोकने और पश्चिमी शिक्षा न लेने का अभियान चला रखा है।
nigeria

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed