फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   blast in a coal mine of china, 27 dead

चीनः खदान में विस्फोट, 27 मजदूर फंसे

Wed, 20 Aug 2014 12:00 PM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
blast in a coal mine of china, 27 dead

चीन के एक कोयला खदान में विस्फोट के बाद 27 खनिक फंस गए हैं। सरकारी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, हुआईनान शहर में एक निजी खदान में यह दुर्घटना घटी।

विज्ञापन

खदान को जाने वाली एक सुरंग के ध्वस्त हो जाने से बचावकर्मियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सुरंग के ध्वस्त होने के पहले 12 खनिकों को निकाल लिया गया था।

विज्ञापन

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, बाढ़ के कारण स्थानीय प्रशासन ने खनन कार्य बंद करने का आदेश दिया था लेकिन, दांगफेंग कोल माइन कंपनी ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाइना सेंट्रल टेलिविजन के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। चीन में एक सप्ताह के अंदर इस तरह की यह दूसरी दुर्घटना है।


गत गुरुवार को हेईलोंगजियांग प्रांत के जिशी शहर में एक कोयले की खदान में पानी भर जाने के कारण 25 खनिक फंस गए थे।


इनमें से 13 खनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया था जबकि 13 खनिक अब भी लापता हैं। तीन खनिकों के शव बरामद किए जा चुके हैं।


चीन की कोयला खदानें दुनिया की सबसे ख़तरनाक़ खदानें हैं। हालांकि सुरक्षा क़ानूनों को कड़ाई से लागू करने के कारण इसके सुरक्षा रिकॉर्ड में कुछ सुधार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed