फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   blast at kanta ji mandir in bangladesh

बांग्लादेश स्थित मंदिर में हुए धमाके, 10 लोग बुरी तरह से घायल

Sun, 06 Dec 2015 08:40 AM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
blast at kanta ji mandir in bangladesh

बांग्लादेश में जारी कट्टरपंथी हिंसा के कारण शनिवार को एक हिंदू मंदिर भी लहूलुहान हो गया। उत्तरी बांग्लादेश के कहरोल उपजिला में स्थित प्राचीन कांताजी मंदिर के परिसर में तीन बम धमाके हुए जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


मध्यकालीन युग के  इस मंदिर के परिसर में जिस समय धमाका हुआ, उस समय हजारों हिंदू धार्मिक उत्सव में भाग लेने के लिए एकत्रित हुए थे।

रश मेला उत्सव के अवसर पर यहां आयोजित शो को देखने के लिए करीब पांच हजार लोग उपस्थित थे। लोग मेले का आनंद उठा रहे थे कि अज्ञात हमलावरों ने धमाका करना शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘शुरुआती तौर पर ऐसा लग रहा है कि हमलावरों ने धमाके के लिए रिमोट कंट्रोल तकनीक का इस्तेमाल किया है। हम तीन लोगों को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रहे हैं।’
विज्ञापन

ये है इस मंदिर का इतिहास

blast at kanta ji mandir in bangladesh

पुलिस ने आशंका जताई है कि यह इस्लामी कट्टर पंथियों की कारगुजारी हो सकती है। कांताजी मंदिर की देखरेख की जिम्मेदारी सरकार के पुरातत्व विभाग की है, लेकिन हिंदुओं को पूजा-अर्चना की छूट है।

यहां हर साल होने वाले रश मेले में मुस्लिम भी शामिल होते हैं। यह मंदिर धेपा नदी से थोड़ी दूर कांतानगर में है जिसके निर्माण का कार्य 1704 ईस्वी में महाराजा प्रणनाथ ने शुरू कराया था।

हालांकि इसे पूर्ण कराने का श्रेय महाराजा के दत्तक पुत्र महाराजा रामनाथ को जाता है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में बांग्लादेश में विदेशियों और धर्मनिरपेक्ष ब्लागरों के खिलाफ कई हमले हुए हैं।

दावा किया जाता रहा है कि ये हमले खूंखार आतंकी संगठन आईएस ने कराए हैं, जबकि सरकार ने इसके पीछे इस्लामी कट्टरपंथियों का हाथ बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed