फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   black actress detained by a kiss.

'काले रंग के चलते' चूमने पर हुई गिरफ्तारी?

Tue, 16 Sep 2014 03:13 PM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
black actress detained by a kiss.

अभिनेत्री डेनियल वाट्स ने 11 सितंबर को फेसबुक पर लिखा कि उन्हें लॉस एंजेलेस में अपने ब्वॉयफ्रेंड को एक कार में चूमते वक्त हिरासत में ले लिया गया था।

विज्ञापन


उस वक्त वह अपने ब्वॉयफ्रेंड ब्रायन जेम्स लुकास के साथ अपनी कार में थीं। वह काली हैं जबकि उनके ब्वॉयफ्रेंड लुकास गोरे हैं। इतनी बात तो तथ्यात्मक है मगर इसके आगे की बात विवादास्पद है।
विज्ञापन


वेरायटी पत्रिका के मुताबिक, "स्टूडियो सिटी पुलिस ने भूल से जोड़े को वेश्यावृत्ति का दोषी समझ लिया था। वाट्स ने अपनी आईडी पुलिस को दिखाने से मना कर दिया था और इसलिए उन्हें हथकड़ी लगा दी गई"।

विज्ञापन
विज्ञापन

'नस्लभेदी कार्रवाई'

black actress detained by a kiss.

फेसबुक पर पोस्ट की गई फोटो में वह फुटपाथ पर खड़ी रो रही हैं। इसके बाद उन्हें पुलिस ने कार में डाल दिया। उन्होंने लिखा है, "मैं पुलिस कार में पिछली सीट पर बैठी थी। मेरी कलाई में बहुत दर्द हो रहा था"।

इस तस्वीर पर 6,500 लोगों ने लाइक किया है और 4000 बार इसे शेयर किया गया है। फेसबुक पर रिचर्ड कैरोल ने लिखा है, "जो आपके साथ हुआ उससे मैं बहुत दुखी हूं। यह एक नस्लभेदी कार्रवाई थी"।

लॉस एंजेलेस की पुलिस ने अपने एक बयान में कहा कि वह 'अश्लीलता फैलाने' की शिकायत वाली एक फोन कॉल आने के बाद कार्रवाई कर रहे थे।

जाचं शुरू

black actress detained by a kiss.

पुलिस ने कहा, "आगे की जांच में पता चला कि कोई अपराध नहीं हुआ है। एक आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है"। न्यूयार्क यूनिवर्सिटी में मीडिया के एसोसिएट प्रोफेसर चार्ल्टन मैक्लवैन ने बीबीसी ट्रेंडिंग को बताया कि वाट्स की हथकड़ी लगी तस्वीर ने लोगों को बांट दिया है।

उन्होंने कहा, "कई ऐसे हैं जो इस तस्वीर को देखकर पुलिस को सही बताएंगे लेकिन कई ऐसे भी जो इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताएंगे। कई दशकों बल्कि सदियों से अफ्रीकी-अमरीकियों की और अपराध की यह छवि अमरीका की धरती पर हावी है।

उन्होंने कहा, "इसका मतलब है कि जितना हम सोचते हैं उतना सफर अभी हम नहीं तय कर पाए हैं"।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed