फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   birds tune affected your life

परिंदों ने आपकी ज़िन्दगी को सुर दिए और आपने?

Wed, 20 Mar 2013 09:04 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 20 Mar 2013 09:04 AM IST
विज्ञापन
birds tune affected your life

पक्षियों का शोर किसे अच्छा नहीं लगता होगा। पर ये पंछी खुद शहर के बढ़ते शोर से इस कदर परेशान हैं कि उन्हें अपने लिए एक अदद आशियाना नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


कनाडा के अनुसंधानकर्ताओं ने एक अध्ययन में यह पाया कि शोर शराबे के माहौल में पक्षियों के संगीत की सदा गुम होती जा रही है।

इतना ही नहीं बढ़ते ध्वनि प्रदूषण की वजह से पंछियों के संवाद करने की क्षमता पर भी असर पड़ा है।

पक्षियों की गतिविधियों पर नजर रखने वाले शोधकर्ताओं का कहना है कि नर पक्षी के आवाज़ को पूरी तरह से सुन पाने में नाकाम होने वाली मादाएं अपने नर साथियों को बीमार समझकर खारिज कर सकती हैं।
विज्ञापन


शोर का असर
इस शोध के नतीजे ग्लोबल चेंज बायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुए हैं।

शोध से जुड़े डैरेन प्रॉपे कहते हैं, “शहरी इलाकों में मधुर आवाज़ वाले पक्षियों को बचाने को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। यह जैव विविधता से भी जुड़ा हुआ है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “हम यह भी जानते हैं कि इन इलाकों में शोर का स्तर अधिक होता है।”

शोध के दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ अलबर्टा से जुड़े डॉक्टर प्रॉपे फिलहाल अमेरिका के कैल्विन कॉलेज के लिए काम कर रहे हैं।

वह कहते हैं, “शहर के कुछ इलाकों को देखकर ऐसा लगता है कि यहां गाने वाले पक्षियों के लिए माकूल माहौल होगा लेकिन वहां इनकी तादाद बहुत कम होती है।”

शोध के नतीजे
शोध करते वक्त में इसी मुद्दे को केंद्र में रखा गया था कि क्या किसी शहर में रहने वाले पक्षियों और वहां के शोर के स्तर के बीच कोई संबंध भी है।

एडमंटन में इस अध्ययन के लिए एक टीम शहर के 113 प्राकृतिक जगहों पर गई।

डॉक्टर प्रॉपे ने इस बारे में कहा, “शोध में हमने पाया कि शहर के जिन इलाकों में शोर ज्यादा था वहां गाने वाले पक्षियों की तादाद कम थी।”

अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि मादा पक्षी निम्न आवृत्ति वाले किसी गीत को सुन पाने में खुद को जब असमर्थ पाती हैं तो वे नर पक्षी की आवाज को असामान्य महसूस करने लगती हैं तो धीरे-धीरे इसका नतीजा सामने आने लगता है।

अगर नर पक्षियों को मादा जोड़े ना मिले तो उनकी नस्लें कम होने लगेंगी और इसका असर उनकी आबादी पर दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed