फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Bird flu alert in South Korea

दक्षिण कोरिया ने देश में जारी किया टॉप बर्ड फ्लू अलर्ट 

Sat, 17 Dec 2016 02:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 17 Dec 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bird flu alert in South Korea
बर्ड फ्लू

दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को पहली बार देश में ‘टॉप बर्ड फ्लू अलर्ट’ जारी कर अधिकारियों को अतिरिक्त शक्तियां प्रदान कर इससे निपटने के आदेश दिये हैं। दक्षिण कोरिया में बर्ड फ्लू अपने चरम पर है जिससे रोकने के लिये अब तक राष्ट्रीय पोल्ट्री स्टॉक के 10 प्रतिशत मुर्गियों को मारे जाने का काम शुरू किया जा चुका है।

विज्ञापन


नवंबर मध्य में एच5एन6 वायरस के पहले मामले की पुष्टि होने के बाद से यह देशभर में तेजी से फैल गया। इसकी वजह से रिकार्ड एक करोड़ 60 लाख मुर्गियों और बत्तखों को मारा जा रहा है। पूर्व में इसका प्रकोप 2014 में दक्षिण में देखने को मिला था। उस समय करीब एक करोड़ 40 लाख पक्षियों को मारा गया था।
विज्ञापन


कृषि मंत्री किम जई-सू ने बताया कि हमने एवियन इंफ्लूएंजा का प्रसार रोकने के लिए अलर्ट का स्तर ‘ग्रेव लेवल’ का कर दिया है। ‘ग्रेव’ चार स्तरीय अर्लट प्रणाली का आखिरी चरण है और इसका मतलब है कि अधिकारियों के पास पक्षियों को लेकर जा रहे वाहनों पर प्रतिबंध लगाने और मांस की दुकानों या जानवरों के बूचड़खानों को बंद कराने, सभी मुर्गियों को टीका देने का अधिकार होगा। हालांकि एच5एन6 वायरस के संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नही हुई है लेकिन चीन में 2014 से 2016 के बीच इस वायरस के चलते छह लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed