फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Belarus Model Anastasia Vashukevich Arrested for Thai Sex Seminar Pleads Guilty

रूस पर डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने का आरोप लगाने वाली मॉडल सेक्स स्कैंडल में गिरफ्तार

Tue, 15 Jan 2019 09:54 PM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 15 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Belarus Model Anastasia Vashukevich Arrested for Thai Sex Seminar Pleads Guilty
मॉडल
रूस पर डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने का आरोप लगाने वाली मॉडल अंतासिया वाशुकेविच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस मॉडल ने दावा किया था कि डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव जिताने के लिए रूस का हाथ है। उन्होंने कहा था कि उनके पास इसके पुख्ता सबूत भी हैं। 
विज्ञापन


मॉडल अंतासिया वाशुकेविच पर थाईलैंड में सेक्स ट्रेनिंग कोर्स शुरू करने का आरोप है। इस मामले में वह मंगलवार को कोर्ट में भी पेश हो चुकी हैं। बेलारूस की रहने वाली यह मॉडल अपनी सेल्फियां लेने के लिए भी काफी चर्चा में रहती है।    
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने पिछले साल थाईलैंड के पटाया में समुद्र किनारे एक रिसोर्ट में छापा मारा था। उस वक्त मॉडल और उसके 6 सहयोगियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इस मामले में फंसने के बाद अंतासिया रूस के एल्यूमीनियम टाइकून ओलेग डेरिपास्का के साथ थाईलैंड चली गई थीं। ओलेग अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पूर्व चुनाव अभियान निदेशक पॉल मनाफोर्ट के सहयोगी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल गिरफ्तारी के बाद अंतासिया ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार कराने के लिए पैसे दिए गए हैं। उन्हेंने कहा कि अब उन्हें साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनके सहयोगियों का कहना है कि सेमिनार में रोमांस और रिलेशनशिप से संबंधित सुझाव दिए जा रहे थे। अंतासिया को शक है कि अब उन्हें वापस रूस भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी के पीछे अमेरिका का हाथ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed