फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   beheaded body f0und in libya

लीबिया में तीन लोगों के सिर कटे शव बरामद

Wed, 12 Nov 2014 10:27 AM IST
Updated Wed, 12 Nov 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
beheaded body f0und in libya

लीबिया के पूर्वी शहर डेरना में तीन युवा कार्यकर्ताओं के सिर कलम किए हुए शव बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


इन युवाओं के नाम सिराज घाटिश, मोहम्मद बाटू और मोहम्मद अल मेसमारी है। ये कार्यकर्ता सोशल मीडिया के ज़रिए शहर की सूचनाएं दिया करते थे। इनका इस महीने के शुरू में अपहरण कर लिया गया था।

डेरना पर नियंत्रण के लिए कई इस्लामिक चरमपंथी संगठन आपस में लड़ रहे हैं। इनमें से कुछ ने अभी हाल में इस्लामिक स्टेट के प्रति अपनी वफ़ादारी दिखाई थी।

बीबीसी संवाददाताओं का कहना है कि लीबिया में सिर कलम की घटनाएं कभी-कभार ही होती हैं, यहां तक की चरमपंथियों के नियंत्रण वाले इलाक़ों में भी नहीं। अभी तक किसी भी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन


कर्नल गद्दाफी को 2011 से सत्ता में अपदस्थ किए जाने के बाद से वहां अलग-अलग क़बीले, चरमपंथी और राजनीतिक गुट सत्ता के लिए लड़ रहे हैं।

राजधानी त्रिपोली में मौजूद संवाददाता राना जावाद का कहना है कि गद्दाफ़ी को अपदस्थ किए जाने के बाद से कई विद्रोही गुट सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद का विरोध कर रहे समूहों के साथ लड़ने चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

libya

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed