{"_id":"5aeed0c34f1c1b5d098b86ba","slug":"before-the-peace-conference-north-korea-said-america-do-not-spoil-the-mood","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति सम्मेलन से पहले उत्तर कोरिया ने कहा- मूड खराब न करे अमेरिका","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
शांति सम्मेलन से पहले उत्तर कोरिया ने कहा- मूड खराब न करे अमेरिका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 06 May 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया ने अमेरिका के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें उसने कहा था कि अमेरिका की राजनीतिक दबाव और प्रतिबंधों की नीति के चलते प्योंगयांग को बातचीत के लिए मजबूर होना पड़ा। उत्तर कोरिया की आधिकारिक न्यूज एजेंसी ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि इस तरह के दावे पिछले महीने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की मुलाकात के बाद बने शांति के माहौल को खराब कर सकते हैं।
विज्ञापन
अमेरिका ने दावा किया था कि उसकी दबाव की नीति के चलते झुका उत्तर कोरिया
कोरिया ने जवाब दिया है कि इस तरह के दावे से शांति का बन रहा माहौल खराब होगा
इस शीर्ष सम्मेलन में उत्तर कोरिया प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करने को राजी हुआ था। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका जानबूझ कर उत्तर कोरिया को भड़का रहा है। जबकि कोरिया प्रायद्वीप शांति और सुलह की दिशा में आगे बढ़ रहा है। किम और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने की आखिर में या जून की शुरुआत में मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन