Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   before Kim-Trump historical meeting, Korea official went to america

अमेरिका-उ.कोरिया की ऐतिहासिक वार्ता की ओर बढ़ा एक कदम, कोरियाई जनरल किम योन्ग चोल अमेरिका रवाना

Tue, 29 May 2018 02:55 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 29 May 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
before Kim-Trump historical meeting, Korea official went to america
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन

मंगलवार को आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शीर्ष उत्तर कोरियाई अधिकारी जनरल किम योन्ग चोल पेइचिंग एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए हैं। सालों बाद ऐसा होगा कि कोई शीर्ष उत्तर कोरियाई अधिकारी अमेरिका के लिए रवाना हो रहा है। इससे ठीक एक दिन पहले चोल ने चीनी अधिकारियों से मुलाकात की थी। बता दें यह दौरा दोनों देशों के नेताओं के बीच होने वाली बैठक की तैयारियों का ही एक हिस्सा है। 

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को फिलिपिंस में अमेरिका के मौजूदा राजदूत संग किम के नेतृत्व में वाशिंगटन की टीम ने अपने उत्तर कोरियाई समकक्षों से मुलाकात की थी। साथ ही अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि वाइट हाउस के अधिकारियों की एक टीम को सिंगापुर के लिए रवाना किया गया है ताकि वह वहां जाकर बैठक से जुड़ी तैयारियों की जांच कर सकें। 
विज्ञापन


चोल की इस यात्रा पर कोरिया इंस्टीट्यूट ऑफ नैशनल यूनिफिकेशन के विशेषज्ञ का कहना है कि करीब 18 साल बाद चोल अमेरिकी धरती पर कदम रखने वाले उत्तर कोरिया के पहले टॉप अधिकारी होंगे। इससे पहले साल 2000 में वाइस मार्सल जो म्यॉन्ग रोक ने अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें चोल लंबे समय से उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन का दाहिना हाथ माने जाते हैं। वहीं कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर चली कई दौर की कूटनीतिक वार्ताओं में भी चोल ने मुख्य भूमिका निभाई है। गौरतलब है कि 12 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन के बीच ऐतिहासिक वार्ता होने वाली है।


इससे पहले जब दक्षिण कोरिया में विंटर ओलिंपिक का समापन हो रहा तब भी चोल ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के साथ ही बैठे थे। इसके अलावा किम की दोनों बार हुई चीनी यात्रा में भी चोल उनके साथ थे। साथ ही जब अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो प्योंगयांग आए थे तो भी चोल ने ही उनके साथ बातचीत की थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed