{"_id":"5b302d1f4f1c1b6a4d8b85e6","slug":"because-of-his-wife-dicease-nawaz-sharif-will-not-return-to-pakistan-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में मौत से लड़ रही पत्नी को छोड़ फिलहाल पाकिस्तान नहीं लौटेंगे नवाज शरीफ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ब्रिटेन में मौत से लड़ रही पत्नी को छोड़ फिलहाल पाकिस्तान नहीं लौटेंगे नवाज शरीफ
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
Updated Mon, 25 Jun 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने के लिए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ फिलहाल वापस नहीं लौटेंगे। दरअसल ब्रिटेन में उनकी पत्नी वेंटीलेटर पर पड़ी हैं और मौत से लड़ रही हैं।
विज्ञापन
गले में कैंसर का पता चलने के बाद 68 वर्षीय कुलसूम पिछले साल अगस्त में लंदन के अस्पताल में भर्ती हुई थीं। तभी से उनका इलाज चल रहा है। इस साल 14 जून को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहां पर वह जीवन रक्षक उपकरणों के सहारे हैं। लंदन में अस्पताल के बाहर पत्रकारों के सवालों के जवाब में शरीफ ने कहा कि कुलसूम के वेंटीलेटर पर रहने की स्थिति में क्या मैं पाकिस्तान जाने के बारे में सोच भी सोच सकता हूं? ऐसी परिस्थितियों में क्या आपको लगता है कि मुझे पाकिस्तान लौट जाना चाहिए।
विज्ञापन