फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   beautiful library made of woods is in between the forest of China

जंगलों के बीच में बना है ये खूबसूरत पुस्तकालय

Sun, 30 Sep 2018 06:05 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
beautiful library made of woods is in between the forest of China
लियुआन लाइब्रेरी
बीजिंग में पहाड़ों की घाटी के बीच एक अनोखा पुस्तकालय बना है। अनोखा इसलिए क्योंकि यह लकड़ी का बना है। जीओजेहे गांव में स्थित इस लियुआन पुस्तकालय में 4000 से ज्यादा किताबें हैं। जिन्हें पढ़ने के लिए लोगों को पहले से बुकिंग करनी पड़ती है। यहां लोग लाइन लगाकर आते हैं।
विज्ञापन


पुस्तकालय हफ्ते में सिर्फ एक दिन नौ घंटे के लिए ही खुलता है। इस जंगल में बिजली की सुविधा नहीं हैं इसलिए पुस्तकालय में रोशनी के लिए इसकी छत में कांच लगाया गया है। यह पूरा पुस्तकालय 2200 वर्ग फुट क्षेत्र में बना है।
विज्ञापन

beautiful library made of woods is in between the forest of China
लाइब्रेरी
अनोखी बनावट के चलते इस पुस्तकालय में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। ये खूबसूरत पुस्तकालय वर्ष 2012 में बनाया गया है इसमें एक समय में केवल 40 लोगों के बैठने की जगह है इस दौरान बाकि के लोग बहार खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं।

beautiful library made of woods is in between the forest of China
पुस्तकालय
इस पुस्तकालय के अंदर फोटो लेना मना है। पुस्तकालय के मालिक पैनजी ने बताया, 'अंदर फोटो लेना मना है। शुरुआत में कुछ लोग सिर्फ तस्वीरें लेने ही आते थे। इससे यहां पढ़ने वाले लोगों को परेशानी होती है। यह उनके लिए है जो शांत माहौल में प्रकृति के बीच पढ़ना पसंद करते हैं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed