फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Battle Rages Between ISIS and Kurds for Control of Syrian Border

सीरियाई कुर्दों और आईएस लड़ाकों में भीषण लड़ाई

Thu, 09 Oct 2014 07:54 AM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 07:54 AM IST
विज्ञापन
Battle Rages Between ISIS and Kurds for Control of Syrian Border

सीरिया में कुर्द आबादी वाले शहर कोबानी के पूर्वी उपनगरीय इलाके पर नियंत्रण के लिए इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों और कुर्द लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई हो रही है।

विज्ञापन


पूरे इलाके में दिन भर धमाकों की गूंज सुनाई देती रही। कुर्द लड़ाकों की मदद के लिए अमरीका की अगुआई में कई हवाई हमले किए गए हैं।

यूएस सेंट्रल कमांड ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि कोबानी के आसपास किए गए हवाई हमलों में इस्लामिक स्टेट के हथियारों के भंडार नष्ट हो गए हैं।

कोबानी में मौजूद एक अधिकारी का कहना है कि कुर्द बल अब इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों की पीछे हटने पर विवश कर रहे हैं।

कोबानी का महत्व

Battle Rages Between ISIS and Kurds for Control of Syrian Border

कोबानी पर नियंत्रण हो गया तो इस्लामिक स्टेट के जेहादियों का सीरिया-तुर्की सीमा के एक बड़े हिस्से पर पूरी तरह से क़ब्ज़ा हो जाएगा।

विदेशी लड़ाके सीरिया में इसी रास्ते से दाख़िल होते रहे हैं।

कोबानी पर नियंत्रण के लिए तीन हफ्ते से लड़ाई जारी है जिसमें लगभग 400 लोग मारे जा चुके हैं।

लड़ाई की वजह से 160,000 से अधिक सीरियाई लोगों को तुर्की की सीमा की ओर भागना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed