फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Barcelona police confirm a massive crash from a van has occurred in the city center, several injured

स्पेन: बार्सिलोना अटैक में 13 की मौत, ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी, 5 संदिग्ध ढेर

Wed, 27 Mar 2019 07:59 PM IST
तिवारी अभिषेक एजेंसी/ बार्सिलोना
एजेंसी/ बार्सिलोना Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 27 Mar 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
Barcelona police confirm a massive crash from a van has occurred in the city center, several injured
Barcelona terror attack
बार्सिलोना के सिटी सेंटर में आतंकियों की एक तेज रफ्तार वैन बृहस्पतिवार को कई लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई। शुरुआती रिपोर्टों में इस आतंकी हमले में दो लोगों के मारे जाने की खबर थी लेकिन स्थानीय मीडिया ने 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। जबकि 100 से अधिक लोगों के जख्मी होने की खबर है। पुलिस ने पांच संदिग्ध आतकियों को भी मार गिराया है।
विज्ञापन

 


स्पेन पुलिस के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बार्सिलोना में हमला करने वाले कम से कम चार संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार वैन बाद में क्रैश हो गई और इसमें सवार दो हथियारबंद हमलावर एक रेस्तरां में घुस गए।  पुलिस का कहना है कि वैन में दो हथियारबंद सवार थे और यह एक आतंकी हमला है। पुलिस ने दुर्घटना के स्थान को चारों ओर से घेर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

Police in Spain confirm they are investigating van incident in Barcelona as a terror attack; up to 13 reported dead. https://t.co/Up7INaJqPc

विज्ञापन
विज्ञापन
— The Associated Press (@AP) August 17, 2017

ISIS ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। इसकी पुष्टि उसने खुद की समाचार एजेंसी अमाक के जरिए की है। 
 
मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। नजदीक की दुकानों और मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है।

जिस जगह पर हमला हुआ, वहां पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। चश्मदीदों के मुताबिक, भीड़भाड़ वाले इस इलाके में वैन के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है। 

पत्रकारों से बातचीत में प्रांतीय गृह मंत्री जोकिम फोर्न ने बताया कि मरने की संख्या बढ़ भी सकती है। क्षेत्रीय कैटेलन पुलिस के अनुसार घायलों में 10 की हालत गंभीर बनी हुई है।

लास रैमब्लास बार्सिलोना का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र है और अभी टूरिस्ट सीजन होने के कारण यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आए हुए हैं। इससे पहले मार्च 2004 के जेहादी हमले के दौरान बम धमाके में 191 व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

इस हमले की जिम्मेदारी अलकायदा ने ली थी। हाल के वर्षों में आतंकियों ने यूरोप में वाहनों से कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है। गौरतलब है कि बार्सिलोना में पिछले एक साल में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।


भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में हैं: स्वराज

बार्सिलोना हमले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि वो स्पेन में भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में हूं। अब तक, किसी भी भारतीय हताहत की कोई रिपोर्ट नहीं है।

 
स्पेन स्थित भारतीय दूतावास ने जारी किया आपातकालीन नंबर 

स्पेन में स्थित भारतीय दूतावास ने एक आपातकालीन नंबर जारी किया है। स्पेन में रहने वाले  भारतीय  नागरिक आपात स्थिति में +34-608769335 फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed