{"_id":"56da9b784f1c1b3b2d8b4632","slug":"bar-dancer-will-wear-sari-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नेपाल में बार बालाएं पहनेंगी साड़ी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
अब नेपाल में बार बालाएं पहनेंगी साड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला,धनगढ़ी (नेपाल)।
Updated Sat, 05 Mar 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
डांसरों को अब साड़ी पहननी पड़ेगी
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी उप महानगर पालिका अंतर्गत चल रहे बार में डांसरों को अब साड़ी या कुर्ता-सलवार पहननी पड़ेगी। कैलाली सीडीओ ने इसके लिए सख्त निर्देश दिए हैं और इसका कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है। सीडीओ के इस आदेश से धनगढ़ी के डांस बार संचालकों में हड़कंप है।
विज्ञापन
कैलाली जिला प्रशासन की बैठक में सीडीओ ने क्षेत्र में चल रहे लगभग आधा दर्जन डांस बारों में डांसरों के अश्लील पोशाक पहने जाने पर विस्तार से चर्चा की और इस पर पाबंदी लगाते हुए बार बालाओं को साड़ी या कुर्ता-सलवार पहनने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन
उन्होंने डांस बार के देर रात खुले रहने पर भी निर्देश दिया कि बार रात्रि 10 बजे बंद करना होगा। उन्होंने बार कर्मियों के लिए परिचय पत्र अनिवार्य रूप से रखने, बार में पुरुष और महिलाओं के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था करने के लिए नई आचार संहिता तैयार की।
विज्ञापन