{"_id":"5b4bde8f4f1c1b39748b4fbb","slug":"bangladeshi-old-people-will-get-multiple-visa-agreement-from-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के बुजुर्गों को मिलेगा मल्टीपल वीजा, भारत से हुआ करार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश के बुजुर्गों को मिलेगा मल्टीपल वीजा, भारत से हुआ करार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Jul 2018 05:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश ने एक बार फिर आश्वस्त किया है कि वह भारत के खिलाफ किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधियों के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देगा। बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जमां खान के केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से रविवार को मुलाकात के दौरान कही। दोनों नेताओं ने आपस में सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। सिंह ने यहां छठीं भारत-बांग्लादेश गृहमंत्री स्तर की बैठक की सह अध्यक्षता की। सिंह तीन दिन के दौरे पर बांग्लादेश पहुंचे हैं।
विज्ञापन
भारत के खिलाफ आतंक के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देंगे: बांग्लादेश
बैठक में दोनों देशों के बीच आतंकवाद, सुरक्षा एजेंसियों के बीच सहयोग बढ़ाने, सीमा प्रबंधन, नकली मुद्रा, ड्रग और मानव तस्करी समेत सुरक्षा संबंधी सभी मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। सिंह ने कहा कि हमारी बैठक सफल रही। वहीं बांग्लादेश के गृहमंत्री खान ने कहा कि बांग्लादेश ने भारत को एक बार फिर आश्वस्त किया है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किसी भी आतंकी गतिविधियों के लिए नहीं होने देगा। हम आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद और घुसपैठ रोकने में बांग्लादेश को सभी प्रकार की मदद देना जारी रखेगा। अब दोनों देश घुसपैठ संबंधी सूचनाएं भी साझा करेंगे। बातचीत में दोनों देशों के बीच आवाजाही सुगम बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
इसके तहत संशोधित यात्रा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। अब बांग्लादेशी स्वतंत्रता सेनानियों और वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल की अवधि का मल्टीपल वीजा मिलेगा। खान ने कहा कि छात्रों और भारत में इलाज कराने वालों के लिए वीजा जारी करने की प्रक्रिया को भी सरल बनाने पर चर्चा हुई।