फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Bangladeshi airline plane crashed at Tribhuvan International Airport runway in Kathmandu

नेपालः काठमांडू में बांग्लादेश का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 50 की मौत

Mon, 12 Mar 2018 10:20 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
Bangladeshi airline plane crashed at Tribhuvan International Airport runway in Kathmandu

नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय यूएस-बांग्ला एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। 21 लोगों को बचा लिया गया है। इन लोगों को विमान के पिछले हिस्से को काटकर निकाला गया। सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। विमान में 67 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।

विज्ञापन


'काठमांडू पोस्ट ने हवाईअड्डे के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर के हवाले से बताया कि विमान उतरते वक्त रनवे पर लडख़ड़ा गया और इसमें आग लग गई। इसके बाद यह हवाईअड्डे के पास एक फुटबाल मैदान में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  
विज्ञापन


विमान ने ढाका से उड़ान भरी थी और स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:20 बजे यह हवाईअड्डे पर उतरा। फिलहाल यहां आने वाली सभी उड़ानों को रोक दिया गया है। पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुरेश आचार्य ने बताया कि सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान में चालक दल के अलावा 38 पुरुष, 27 महिलाएं और दो बच्चों को सवार थे। नेपाल के एक अन्य समाचार पत्र 'हिमालयन टाइम्स ने बताया है कि करीब दस शवों को बाहर निकाल लिया गया है। कई शव बुरी तरह जले हुए हैं। ठाकुर के मुताबिक सेना और स्थानीय पुलिस कर्मचारी प्लेन के हिस्से को काटकर अंदर फंसे लोगों को निकाला गया है।

गलत छोर से उतरा था विमान

Bangladeshi airline plane crashed at Tribhuvan International Airport runway in Kathmandu

सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल के डीजी संजीव गौतम ने बताया कि विमान को रनवे के दक्षिणी छोर पर लैंडिंग करने की अनुमति मिली थी लेकिन यह उत्तरी तरफ से लैंडिंग करने लगा। इसलिए हम हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने विमान में तकनीकी खराबी की आशंका भी जाहिर की है।

नेपाल के 33 व बांग्लादेश के 32 नागरिक थे सवार
बीबीसी ने ढाका स्थित नेपाली दूतावास के हवाले से बताया कि दुर्घटना के समय विमान में चालक दल के अलावा 33 नेपाली और 32 बांग्लादेशी नागरिक सवार थे। विमान में चीन और मालदीव का भी एक-एक नागरिक था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed