{"_id":"5a7b38074f1c1b4e588b7565","slug":"bangladesh-president-abdul-hamid-will-take-over-second-consecutive-term","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति हामिद संभालेंगे लगातार दूसरा कार्यकाल, किसी ने नहीं दी टक्कर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
राष्ट्रपति हामिद संभालेंगे लगातार दूसरा कार्यकाल, किसी ने नहीं दी टक्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
Abdul Hamid, Bangladesh
बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद को फिर से पांच साल के लिए निर्वाचित किया गया है। राष्ट्रपति पद के लिए उनके खिलाफ कोई भी खड़ा नहीं था। वह बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति हैं, जो लगातार दूसरा कार्यकाल संभालेंगे।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त केएम नूरुल हुदा ने इसकी घोषणा की। अवामी लीग ने पिछले हफ्ते 74 वर्षीय हामिद को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकित किया था। पार्टी ने कहा था कि संसदीय पार्टी बोर्ड ने सर्वसम्मति से उन्हें नामांकित किया है।
विज्ञापन