{"_id":"5a8e3c784f1c1b2a788b719b","slug":"bangladesh-pm-sheikh-hasina-says-india-should-no-worry-about-their-relations-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश की PM हसीना बोलीं- चीन से हमारी दोस्ती की भारत न करे चिंता","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश की PM हसीना बोलीं- चीन से हमारी दोस्ती की भारत न करे चिंता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि ढाका के चीन के साथ बढ़ते संबंधों को लेकर भारत को चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि बीजिंग के साथ यह सहयोग उनके देश के विकास को लेकर है। हसीना ने अपने आधिकारिक आवास पर भारतीय पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन
हसीना ने कहा उनकी सरकार के लिए केवल विकास ही मायने रखता है और वह देश के विकास में मदद देने वाले हर देश के साथ बेहतर सहयोग के लिए तैयार हैं। हम देश का विकास, निवेश और सहयोग चाहते हैं, चाहे जो भी इसकी पेशकश करे। हमें अपने देश के नागरिकों के बारे में सोचना होगा क्योंकि वे ही विकास के लाभार्थी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत को चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारत, चीन, जापान यहां तक कि पश्चिम एशियाई देश भी सहयोग के लिए बांग्लादेश की तरफ हाथ बढ़ा रहे हैं। हसीना ने म्यांमार से आए लाखों रोहिंग्य मुसलमानों को वापस उनके देश भेजने में भारत की सहायता करने की अपील की। बता दें कि तीन दिवसीय 'बांग्लादेश-भारत मीडिया संवाद' में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता और नई दिल्ली के पत्रकार बांग्लादेश पहुंचे।
विज्ञापन