{"_id":"57370cac4f1c1b6d0c919e76","slug":"bangladesh-lightening-takes-life-of-50-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में बिजली गिरने से 64 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश में बिजली गिरने से 64 की मौत
बीबीसी
Updated Sat, 14 May 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से 50 की मौत
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश में पिछले दो दिनों में बिजली गिरने से 64 से ज़्यादा की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक़ मारे गए ज़्यादातर किसान थे जो धान के खेतों में काम कर रहे थे। बांग्लादेश में आंधी, तूफ़ान आना आम है लेकिन इस साल अब तक स्थिति बेहद खराब रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़ता तापमान और वनों की कटाई इसके मुख्य कारण हो सकते हैं। मारे गए लोगों में राजधानी ढाका के दो छात्र भी शामिल हैं जो फ़ुटबॉल खेल रहे थे। मारा गया एक अन्य लड़का आम इकट्ठा कर रहा था जब बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वॉयस ऑफ़ अमरीका की एक रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश में मार्च से अब तक बिजली गिरने से करीब 90 लोग मारे जा चुके हैं जबकि पिछले साल ये संख्या 51 थी। बांग्लादेश में आपदा प्रबंधन के प्रमुख मोहम्मद रियाज़ अहमद ने वॉयस ऑफ़ अमरीका को बताया कि वो बिजली गिरने से मरने वालों की बढ़ती संख्या से “बेहद चिंतित” हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में और आंधी आ सकती है या बिजली गिर सकती है। जून से सितंबर के बीच मॉनसून के दौरान या पहले बांग्लादेश में तेज़ तूफ़ान आना आम है।
विज्ञापन