{"_id":"5a6835654f1c1bb2208b5087","slug":"bangladesh-has-cancelled-a-road-construction-project-with-a-major-chinese-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन को बांग्लादेश ने दिया झटका, CHEC को सड़क निर्माण करने से रोका","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
चीन को बांग्लादेश ने दिया झटका, CHEC को सड़क निर्माण करने से रोका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
Sheikh Hasina
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश ने चीन द्वारा किये जा रहे सड़क निर्माण प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है। यह सड़क निर्माण प्रोजेक्ट चीन की एक बड़ी कंपनी द्वारा किया जा रहा था। कंपनी ढाका सिलहेट हाईवे बना रही थी। बांग्लादेश सरकार ने चाइना हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड(CHEC) को ब्लैकलिस्ट कर दिया है क्योंकि उसने सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की कोशिश की।
विज्ञापन
बांग्लादेश सरकार भविष्य में भी चीनी कंपनी को यह अधिकार नहीं देगी कि वह बांग्लादेश में किसी भी निर्माण प्रोजेक्ट में हिस्सा ले। बांग्लादेश के वित्त मंत्री अमा मुहिथ ने द डेली स्टार से इंटरव्यू के दौरान ये बात कही।
विज्ञापन
आपको बता दें कि चीनी कंपनी के पास पहले भी कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट रहे हैं। पाकिस्तान का ग्वादर पोर्ट और श्रीलंका का हनबटोटा पोर्ट भी इसी चीनी कंपनी के प्रोजेक्ट थे। वित्त मंत्री अमा मुहिथ ने बताया कि चीनी कंपनी सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दे रही थी। मंत्री ने बताया कि करीब 5 मिलियन टका(60 हजार डॉलर) रिश्वत के तौर पर ऑफर किये थे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अक्टूबर 2016 में बांग्लादेश का दौरा किया था। उन्होंने 26 परियोजनाओं के लिए 21.5 अरब डॉलर का उधार दिया था।