{"_id":"58ef999d4f1c1b9d36cf8cf2","slug":"bangladesh-hanged-huji-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश ने हूजी नेता को फांसी पर लटकाया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश ने हूजी नेता को फांसी पर लटकाया
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 13 Apr 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
हरकतुल जिहाद अल इस्लामी मुफ्ती (हूजी)
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश ने एक शीर्ष ब्रिटिश राजदूत को ग्रेनेड हमले में जख्मी करने के एक दशक बाद एक इस्लामिक चरमपंथी को फांसी दे दी है। इस हमले में तीन लोग मारे गए थे। हरकतुल जिहाद अल इस्लामी मुफ्ती (हूजी) के नेता अब्दुल हन्नान को उनके दो सहयोगियों के साथ बुधवार को फांसी दे दी गई। सभी को 2014 में सिलहट में 14वीं सदी के सूफी दरगाह पर हमला करने में दोषी ठहराया गया था।
विज्ञापन
हमले में ब्रिटिश उच्चायुक्त अनवर चौधरी जख्मी हो गए थे। चौधरी का जन्म सिलहट में ही हुआ था। इस वक्त चौधरी पेरू में ब्रिटिश राजदूत हैं। उन्होंने एएफपी न्यूज से कहा, ''बम मेरे पेट पर आ गिरा था, लेकिन तब विस्फोट नहीं हुआ था। मैं डिस्ट्रिक्ट चीफ के पैर के पास जमीन पर गिर गया था। इसके ठीक बाद बम फटा था।''
विज्ञापन
हन्नान हूजी में शामिल होने से पहले अफगानिस्तान में सोवियत के खिलाफ लड़ रहे थे।
हन्नान पर कई हमलों के आरोप थे। अभियोक्ताओं का कहना है कि हन्नान 1990 के दशक से हूजी नेता थे। हालांकि बुधवार को हन्नान की पत्नी ने कहा कि वह बेगुनाह थे। पिछले महीने चरमपंथियों ने कैदियों को ले जा रही एक गाड़ी पर बम फेंका था। कहा रहा है कि यह हन्नान को छुड़ाने की कोशिश थी।
विज्ञापन