{"_id":"5703fe894f1c1b1b37c810ed","slug":"bangladesh-former-prime-minister-khaleda-zia-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया को मिली जमानत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया को मिली जमानत
एजेंसी / ढाका
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
khaleda zia
- फोटो : pti
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं विपक्षी नेता खालिदा जिया ने मंगलवार को पांच मामलों में अलग-अलग न्यायालयों में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां उनको सभी मामलों में जमानत मिल गई। इनमें से एक मामले में जिया सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पेट्रोल बम हमलों के लिए उकसाने की आरोपी हैं।
विज्ञापन
इस मामले में हाल ही में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) प्रमुख 70 वर्षीय जिया समेत 38 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद ही जिया ने आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन