{"_id":"1628e70a-b941-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"bangladesh-factory-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश फ़ैक्टरी हादसा: मृतक संख्या हज़ार के पार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश फ़ैक्टरी हादसा: मृतक संख्या हज़ार के पार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 10 May 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की सेना का कहना है कि पिछले महीने राजधानी ढाका के पास एक फ़ैक्टरी की इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर एक हज़ार से भी ज़्यादा हो गई है।
विज्ञापन
सेना पिछले 17 दिनों से राहत कार्य चला रही है। गुरुवार को भी आठ मंज़िला इमारत के मलबे से 100 से ज़्यादा शव निकाले गए। मारे गए ज़्यादातर लोग कपड़ा फ़ैक्टरी में काम करने वाले थे।
विज्ञापन
इसे बांग्लादेश के इतिहास का सबसे बड़ा औद्योगिक हादसा माना जा रहा है। 24 अप्रैल को सावर इलाक़े में राना प्लाज़ा नाम की ये आठ मंज़िला इमारत ढह गई थी।
इस हादसे के कारण लोगों में काफ़ी ग़ुस्सा है, साथ ही इमारतों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सुरक्षा
कर्मचारियों का कहना है कि फ़ैक्टरी की इमारत में दरार थी, लेकिन उन्हें मालिकों ने काम करने को मजबूर किया।
विज्ञापन
इस दुर्घटना के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 18 कपड़ा फ़ैक्टरियों को बंद कर दिया गया है।
सरकार ने फ़ैक्टरियों की इमारतों की स्थिति की निगरानी के लिए एक शीर्ष स्तरीय आयोग का गठन किया है। इस आयोग को उन फ़ैक्टरियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का भी अधिकार होगा, जो क़ानून का पालन नहीं कर रही हैं।
अधिकारियों के मुताबिक़ ढाई हज़ार लोग घायल हुए हैं, जबकि 2437 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
राहतकर्मियों का कहना है कि वे शुक्रवार को राहत कार्य बंद कर देंगे, इसके बाद मलबे को बुलडोज़र से हटाया जाएगा।
बांग्लादेश दुनिया के सबसे बड़े कपड़ा उद्योग केंद्रों में से एक है। इस उद्योग से क़रीब 40 लाख लोग जुड़े हुए हैं। देश के सालाना निर्यात का 80 प्रतिशत कपड़ा उद्योग से आता है।