फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Bangladesh court sentences death to 39 workers of ruling party

बांग्लादेश की अदालत ने सत्ताधारी पार्टी के 39 कार्यकर्ताओं को दी मौत की सजा 

Tue, 13 Mar 2018 09:50 PM IST
एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका Updated Tue, 13 Mar 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh court sentences death to 39 workers of ruling party
Bangladesh court

दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में स्थित एक अदालत ने सत्ताधारी आवामी लीग के 39 कार्यकर्ताओं को मंगलवार को मौत की सजा दे दी। इन सभी को चार साल पहले अपनी ही पार्टी के स्थानीय नेता की नृशंस हत्या का दोषी पाया गया।

विज्ञापन


घटना 20 मई, 2014 की है। फेनी कस्बे के एकेडमी इलाके में आवामी लीग के स्थानीय अध्यक्ष एकरामुल हक को दिनदहाड़े उनकी ही कार में शरारती तत्वों द्वारा काट डाला गया, गोली मारी गई और जिंदा जला दिया गया। सरकारी वकील ने बताया कि एक अकेले मामले में अदालत ने 39 लोगों को मौत की सजा दी है। सभी दोषी स्थानीय नेता और आवामी लीग के कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि हालांकि जिला जज की अदालत ने मुख्य विपक्षी पार्टी के एक स्थानीय नेता सहित 16 लोगों को रिहा कर दिया। जबकि विपक्षी पार्टी का नेता इस मामले में शुरू में मुख्य आरोपी बनाया गया था। हक के भाई रिजाउल हक जासिम ने बीएनपी नेता और 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed