फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Bangladesh commandos storm terrorist hideout

बांग्लादेश में धमाका, 4 मरे और 40 घायल

Sun, 26 Mar 2017 04:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Sun, 26 Mar 2017 04:35 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh commandos storm terrorist hideout
सांकेतिक चित्र

 बांग्लादेश के कमांडो ने एक इमारत में छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए शनिवार एक सैन्य अभियान शुरू किया। उस इमारत में 28 परिवारों के फंसे होने की आशंका है। सैन्य अभियान उत्तर पश्चिम शहर सिलहट की एक पांच मंजिला इमारत में छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने की सुरक्षा बलों की 30 घंटे की घेराबंदी नाकाम रहने के बाद शुरू किया गया। सैन्य कार्रवाई से हताश आतंकियों ने लोगों पर विस्फोटक फेंक दिया, जिससे दो नागरिकों की मौत हो गई जबकि 28 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि एक मेजर जनरल के नेतृत्व में सेना के पैरा कमांडो ने कार्रवाई शुरू की। इसमें पुलिस की विशेष हथियार एवं रणनीति स्वात इकाई, आतंकवाद निरोधक इकाई और विशिष्ट अपराध निरोधक त्वरित कार्रवाई बटालियन आरएबी भी उनको सहयोग दे रही हैं।
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता ने कहा कि सिलहट के 17वीं इनफैन्ट्री डिवीजन के जनरल अफसर कमांडिंग मेजर जनरल अनवारूल मोमेन ऑपरेशन ट्विलाइट का नेतृत्व कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed