{"_id":"d7bf610c13d145f6a7b5dce7e69b9062","slug":"bangladesh-begum-khaleda-zia-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी के आदेश","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी के आदेश
Updated Thu, 26 Feb 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख विपक्षी नेता बेगम खालिदा जिया की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
ये आदेश खालिदा के भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में अदालत में मौजूद न होने के बाद जारी किए गए। मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख खालिदा ज़िया के प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के साथ तनावपूर्ण संबंध चल रहे हैं।
खालिदा जिया ने जबसे समर्थकों से सड़क, रेल और जल यातायात ठप करने की अपील की तब से पुलिस और सरकार से मुठभेड़ में अब तक सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
खालिदा नए सिरे से चुनाव करवाने के लिए प्रधानमंत्री पर दबाव बना रही हैं। पांच जनवरी को इन चुनावों की बरसी पर प्रदर्शन का एलान किया गया था।
बांग्लादेश में पिछले साल हुए आम चुनाव काफ़ी विवादित रहे थे। चुनावों में अवामी लीग की जीत हुई थी।