फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   bangladesh and india set to sign usd 45 billion loc deal on arun jaitley visit

भारत-बांग्लादेश आज करेंगे 4.5 अरब डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर

Wed, 04 Oct 2017 04:50 AM IST
एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका Updated Wed, 04 Oct 2017 04:50 AM IST
विज्ञापन
bangladesh and india set to sign usd 45 billion loc deal on arun jaitley visit

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली मंगलवार को तीन दिवसीय बांग्लादेश के दौरे पर पहुंचे। बांग्लादेश के विनिर्माण और सामाजिक क्षेत्र के विकास के लिए बुधवार को दोनों देशों के मध्य 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर का तीसरा ऋण व्यवस्था (लाइन ऑफ क्रेडिट) समझौता होने की तैयारी हो गई है।

विज्ञापन


बांग्लादेश के वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के 2017 के भारत दौरे के दौरान घोषित किए गए 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर के ऋण व्यवस्था पर उनके दौरे के दौरान हस्ताक्षर होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में आदिवासी और रोहिंग्या शरणार्थियों के बीच टकराव का खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दौरान एक अन्य सौदे के संबंध में दोनों देशों के मध्य निवेश की सुरक्षा और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर एक व्याख्यात्मक नोट पर भी हस्ताक्षर होंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली एक विशेष विमान से मंगलवार की दोपहर को बांग्लादेश पहुंचे।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश की पीएम को सुषमा ने दिया भरोसा, रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर भारत आपके साथ

वहां पर बांग्लादेशी समकक्ष अब्दुल माल अब्दुल मुहित ने व्यापारिक प्रमुखों और वरिष्ठ अधिक के साथ आए जेटली को लेने पहुंचे। इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि तीसरे ऋण व्यवस्था के मिले धन से भारतीय बाजारों से 65 से 75 फीसदी सेवाओं या सामानों की खरीददारी करेगा। यह समझौता दो समान पूर्ववर्ती समझौतों की तरह काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed