{"_id":"5a0852b44f1c1bee688bad0f","slug":"bangladesh-53-arrested-over-attacks-on-hindus-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: हिंदुओं के घरों पर आग लगाने वाले 53 गिरफ्तार, केस दर्ज ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश: हिंदुओं के घरों पर आग लगाने वाले 53 गिरफ्तार, केस दर्ज
एजेंसी/ ढाका
Updated Sun, 12 Nov 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश में 30 हिंदुओं के घर जलाने के मामले में रविवार को 53 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना उस वक्त घटी थी जब ऐसी अफवाह फैल गई थी कि अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक ने फेसबुक पर कुछ विवादित पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि इस घटना को देश की सबसे बड़ी इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी ने अंजाम दिया है। पुलिस ने हिंदुओं पर हुए इस हमले को आगामी संसदीय चुनावों से पहले देश में अशांति फैलाने की साजिश बताया।
विज्ञापन
जमात-ए-इस्लामी पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की मुख्य सहयोगी है। शनिवार को घटना का मुआयना करने के बाद रंगपुर के पुलिस अधीक्षक मिजनुर रहमान ने कहा कि चुनाव के पास आने के कारण जमात अशांति फैलाने की कोशिश में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में चार ऐसे लोगों की पहचान कर ली है जिन्होंने हमले को भड़काने का काम किया है।
विज्ञापन
वहीं रंगपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जाकिर हुसैन ने कहा कि पुलिस ने कोतवाली और गंगाचारा पुलिस स्टेशनों में दो मामले दर्ज कराए हैं और 53 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि रंगपुर के ठाकुरपुरा गांव में आग लगाने वाली भीड़ को तीतर-बितर करने के लिए जब पुलिस ने गोली चलाई तब एक व्यक्ति की मौत हो गई।