फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Bangkok temple reopened after bomb blast

धमाके के बाद फिर खुला बैंकाक का 'एरावन' मंदिर

Wed, 19 Aug 2015 06:29 PM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
Bangkok temple reopened after bomb blast

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के जिस इरावान मंदिर में सोमवार को बम विस्फोट हुआ था उसे बुधवार से आम लोगों के लिए फिर खोल दिया गया है। इस हिंदू मंदिर में हुए विस्फोट में कम से कम 20 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे।

विज्ञापन


ये मंदिर थाई बौद्धों में भी बहुत लोकप्रिय है।थाई पुलिस के मुताबिक, इस विस्फोट का प्रमुख संदिग्ध एक नवयुवक है जिसे सीसीटीवी में एक बैकपैक के साथ मंदिर में दाखिल होते हुए देखा गया। ये युवक अपने बैकपैक के बगैर मंदिर से बाहर निकला।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओचा ने कहा है कि थाईलैंड पर ये अब तक का सबसे भयानक हमला था।

लोगों ने शुरू की पूजा-अर्चना

Bangkok temple reopened after bomb blast

मंगलवार को एक और हमले में बैंकॉक के एक घाट पर भी विस्फोटक फेंका गया। इसमें कोई घायल नहीं हुआ लेकिन अधिकारियों के अनुसार दोनों घटनाएं जुड़ी हो सकती हैं।

सोमवार को हुए हमले में मंदिर में स्थित ब्रह्मा की मूर्ति को थोड़ा नुक़सान पहुँचा था। स्थानीय समय के अनुसार, मंदिर को सुबह आठ बजे खोला गया। कुछ लोग मंदिर में ब्रह्मा की मूर्ति पर फूल चढ़ाने और अगरबत्ती जलाने के लिए पहुंचे।

बताया जाता है कि वहाँ सुरक्षा के कोई सख्त इंतजाम नहीं थे और आम लोग किसी सुरक्षा जांच के बगैर मंदिर में घूम रहे थे। बुधवार की सुबह ही इलाके को पूरी तरह साफ कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed