फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ban on indian tv channels in nepal

नेपाल में भारतीय टीवी चैनलों पर लगा बैन

Tue, 29 Sep 2015 04:22 PM IST
सुरेंद्र फुयाल/बीबीसी संवाददाता
सुरेंद्र फुयाल/बीबीसी संवाददाता Updated Tue, 29 Sep 2015 04:22 PM IST
विज्ञापन
ban on indian tv channels in nepal

फेडरेशन ऑफ नेपाल केबल टेलीविजन एसोसिएशन ने 42 भारतीय चैनलों को बैन कर दिया है। हाल ही में नेपाल ने नया संविधान स्वीकार किया है।  लेकिन तराई के मधेसी और थारू लोगों का आरोप है कि इस संविधान में उनके अधिकारों की अनदेखी हुई है।

विज्ञापन


इसके बाद से भारत और नेपाल के बीच भी कूटनीतिक स्तर पर तनाव बना हुआ है। और तो और नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने आरोप लगाया था कि भारत नेपाल की अघोषित आर्थिक नाकेबंदी कर रहा है।
विज्ञापन


भारत की भूमिका को लेकर नेपाल में विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के हाल में अलग हुए धडे ने नेपाल में भारतीय फिल्मों और टेलीवीजन कंपनियों के खिलाफ मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दिखाई जा रही है फिल्में

ban on indian tv channels in nepal

इस धडे का नेतृत्व नेत्र विक्रम चंद कर रहे हैं। केबल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर प्रजुलि ने बीबीसी से कहा है कि टीवी चैनलों को बहिष्कार अनिश्चित समय के लिए है।

एसोसिएशन का कहना है कि भारतीय टीवी चैनलों पर 'देश की अखंडता की रक्षा के समर्थन में प्रतिबंध लगाया गया है। 'काठमांडू के एक सिनेमाघर के स्टॉफ ने बताया कि वहां दो दिनों से भारतीय फिल्म नहीं दिखाने दी जा रही हैं।

नेपाल में एनडीटीवी, आजतक, जी न्यूज जैसे समाचार चैनल और सोनी, जी सिनेमा, कलर्स, जूम वगैरह बहुत प्रचिलित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed