फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ban on hajj due to ebola's fear

तीन अफ्रीकी देशों को नहीं मिलेगा हज का वीजा

Wed, 06 Aug 2014 03:27 PM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
ban on hajj due to ebola's fear

सऊदी अरब ने कहा है कि का कहना है कि वो इबोला से प्रभावित पश्चिम अफ्रीकी के तीन देशों - लाइबेरिया, गिनी और सिएरा लियोन के नागरिकों को हज के लिए वीजा नहीं देगा।

विज्ञापन


सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश के सभी हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर डॉक्टरों की विशेष टीमें तैनात की जा रही हैं ताकि वॉयरस से प्रभावित तीर्थ यात्रियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक इबोला देश में एक पीड़ित का एकांत में इलाज किया जा रहा है। वो सऊदी नागरिक सिएरा लियोन से वापस आया है।

बढ़ता जा रहा है इबोला का खतरा

ban on hajj due to ebola's fear

इस बीच इबोला से उपजे संकट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन बुधवार को एक आपात बैठक कर रहा है जिसमें इस बात पर चर्चा होगी कि इबोला को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया जाए या नहीं।

यदि ऐसा हुआ तो प्रभावित देशों पर यात्रा प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। पश्चिमी अफ़्रीका में हाल ही में हुआ इबोला वॉयरस का संक्रमण अब तक का सबसे घातक साबित हुआ है।

इस साल की शुरुआत में फैले इस वॉयरस से अब तक 800 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी ने भी इबोला प्रभावित देशों की यात्रा के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

नाइजीरिया में इबोला प्रभावित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण आठ लोगों में इस वॉयरस के लक्षण देखे गए हैं। पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गई है और उसका इलाज करने वाले एक डॉक्टर भी इस वॉयरस की चपेट में आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed