फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Baloch activists in Germany chant anti Pakistan pro Modi slogans

मोदी के समर्थन में जर्मनी की सड़कों पर उतरे बलूच, पाक विरोधी नारे लगाए

Sun, 28 Aug 2016 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 28 Aug 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
Baloch activists in Germany chant anti Pakistan pro Modi slogans

बलूचिस्तान और पीओके में पाक सेना के द्वारा किए जा रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन का जिक्र पीएम मोदी ने किया तो मानों वहां के पीड़ितों को अत्याचार और अनाचार के खिलाफ जंग करने के लिए प्रेरणा मिल गई। स्थानीय लोग पीएम मोदी का समर्थन कर रहे हैं और पाकिस्तान के विरोध में खुलकर सामने आ रहे हैं। इसी सिलसिले में एकबार फिर निर्वासित बलूच कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ और मोदी के समर्थन में नारे लगाए। ये निर्वासित बलूच कार्यकर्ता जर्मनी के लेपिजिग में प्रदर्शन कर रहे थे। टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक लोगों ने कहा कि वे मोदी के आभारी हैं, क्योकि मोदी उनके साथ पाकिस्तान से ज्यादा मानवीय व्यवहार करते हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान उनके लोगों को खोज-खोजकर रास्ते से हटा रहा है। इसके लिए पड़ोसी मुल्क बाकायदा खोज अभियान चला रहा है।

विज्ञापन


बलूचिस्तान और पीओके में आलम यह है कि स्थानीय और निर्वासित बलूत कार्यकर्ता मोदी के समर्थन में रैलियां कर रहे हैं। अपनी रैलियों में ये लोग वहां पाकिस्तान के द्वारा किए जा रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन

ये लोग बलूचिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। कार्यकर्ता कह रहे हैं कि मोदी तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं। बलूच प्रदर्शनकारियों की मानें तो उनका प्रदर्शन जारी रहेगा, पाकिस्तान कितने लोगों को मारेगा, हम मानवता में विश्वास रखते हैं और मानवता की जीत होगी।

मोदी ने अपने भाषण में किया था बलूचिस्तान का जिक्र

Baloch activists in Germany chant anti Pakistan pro Modi slogans

इससे पहले पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से बलूचिस्तान और पीओके में मानवाधिकारों के उल्लंघन की बात की थी। हालांकि पीएम मोदी के शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें भाषण में बलूचिस्तान और पीओके को इस मौके पर बेहद संवेदनशील बताकर जिक्र न करने की सलाह दी थी। 


सूत्रों की मानें तो पाक के चरित्र और उसकी तरफ से अंजाम दी जा रही आतंकी गतिविधियों से खिन्न होकर पीएम मोदी नें सभी नेताओं की मीटिंग में उसे मजा चखाने की बात कही थी। 

उधर बलूच प्रदर्शनकारियों की माने तो भारत-पाक मसले में अमेरिका और यूरोप भी भारत के साथ खड़े होंगे। उन्हें विश्वास है कि पाकिस्तान के साथ लड़ाई में यह लोग भारत का साथ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed