{"_id":"2d309882455fae40fc56ead4ef3f246a","slug":"baghdadi-jihadi-message-hindi-news-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस ने जारी किया बग़दादी का 'ऑडियो'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
आईएस ने जारी किया बग़दादी का 'ऑडियो'
Updated Fri, 14 Nov 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई हमले में चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अल बग़दादी के मारे जाने या घायल होने की ख़बरों के बाद आईएस ने उनका एक ऑडियो टेप जारी किया है।
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट ने ऑडियो टेप में 'अल-बग़दादी का संदेश' सोशल मीडिया पर जारी किया है।
इस संदेश में कहा गया है कि आईएस लड़ाके कभी भी युद्ध नहीं रोकेंगे 'चाहे एक ही लड़ाका बचा रह जाए।'
विश्लेषकों के अनुसार यह संदेश वास्तविक प्रतीत हो रहा है।
इससे पहले बग़दादी के इराक़ के मोसूल शहर में पिछले हफ़्ते हुए अमरीकी नेतृत्व वाले हवाई हमले में घायल होने की रिपोर्ट आई थी।
कट्टरपंथी इस्लाम को लागू करने के हिमायती, चरमपंथी संगठन आईएस ने इराक़ और सीरिया के ख़ासे हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया है।
पिछले कुछ महीनों में उसके पश्चिमी देशों के नागरिकों, ग़ैर-सुन्नी मुसलमानों और कई अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ क्रूरतापूर्ण कार्रवाई करने की ख़बरें आई हैं।
विज्ञापन