{"_id":"577f6cd94f1c1be42f7fae77","slug":"baghdad-attack-people-celebrating-eid-30-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगदाद: 'ईद मना रहे लोगों पर हमला', 30 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बगदाद: 'ईद मना रहे लोगों पर हमला', 30 की मौत
बीबीसी
Updated Fri, 08 Jul 2016 02:35 PM IST
विज्ञापन
आत्मघाती हमला
- फोटो : BBC
इराक की राजधानी बगदाद के उत्तर में शियाओं के एक पवित्र स्थल पर एक आत्मघाती हमलावर और बंदूकधारियों ने हमला किया है जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। हमले की जिम्मेदारी अपने आपको इस्लामिक स्टेट कहे जाने वाले संगठन ने ली है।
विज्ञापन
बलाद शहर के सईद मोहम्मद बिन अली अल-हादी की कब्र के गेट के नजदीक एक बम धमाका हुआ है। हमला तब हुआ जब एक विस्फोटक बेल्ट पहने शख्श ने अपने आपको उड़ा लिया और फिर कुछ बंदूकधारियों ने ईद मना रहे लोगों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इराकी अधिकारियों ने कहा है कि इस हमले में और कई लोग घायल भी हुए हैं। इससे पहले इसी सप्ताह बग़दाद में एक शिया बहुल इलाक़े में दुकानों से भरे एक इलाके में हमला हुआ था जिसमें करीब 300 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन