फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   avalanche in disputed kashmir region 18 missing

विवादित कश्मीर क्षेत्र में हिमस्खलन, 18 लापता

Sat, 01 Dec 2012 08:34 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 01 Dec 2012 08:34 AM IST
विज्ञापन
avalanche in disputed kashmir region 18 missing

भारत और पाकिस्तान के विवादित कश्मीर क्षेत्र में हुए हिमस्खलन से कम से कम 18 लोग लापता हैं। इनमें आठ पाकिस्तानी सैनिक भी शामिल हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक हिमस्खलन पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर की पर्वतीय नीलम घाटी में हुआ है। इसकी चपेट में आए सैनिक पहले हुए एक हिमस्खलन में फंसे अपने सहकर्मियों की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि लापता हुए लोगों की तलाश का काम ख़राब मौसम और इलाक़े की दुर्गम भौगोलिक संरचना की वजह से प्रभावित हुआ है। बचाव दल के सदस्यों ने अब तक दो मृतकों को ढूंढा ही था कि दूसरा हिमस्खलन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये घटना पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के मुख्य शहर मुज़फ्फ़राबाद से 130 किलोमीटर दूर दाना ताजियान में हुई है।
शुक्रवार को हुआ हिमस्खलन नियंत्रण रेखा से सटे पाकिस्तानी क्षेत्र में हुआ था।

विवादित क्षेत्र
इस हिमालयी क्षेत्र पर अपना-अपना दावा करनेवाले भारत और पाकिस्तान ने अब तक इसे लेकर दो लड़ाइयां लड़ी हैं। इस क्षेत्र में 2003 से युद्धविराम लागू है लेकिन दोनों ही पक्षों ने यहां हज़ारों की संख्या में सैनिकों की तैनाती कर रखी है।

अधिकारियों का कहना है कि भारी बर्फ़बारी की वजह से हिमस्खलन हुआ होगा जो कि यहां आम बात है। इसी साल अप्रैल में सियाचिन ग्लेशियर वाले इलाके में हुए हिमस्खलन में 140 पाकिस्तानी सैनिकों की दबकर मौत हो गई थी। जबकि फरवरी में कश्मीर घाटी में हुए दो हिमस्खलनों में कम से कम 16 भारतीय सैनिकों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed