फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   authorities suggested to wear mask during haz

हज यात्रा के दौरान मास्क पहनने की हिदायत

Sun, 14 Jul 2013 03:11 PM IST
Updated Sun, 14 Jul 2013 03:11 PM IST
विज्ञापन
authorities suggested to wear mask during haz

सऊदी अरब के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मक्का-मदीना आने वाले हज यात्रियों से कहा है कि वे मास्क पहनकर वहां जाएं।

विज्ञापन


उन्होंने कोरोना वायरस फैलने के ख़तरा को देखते हुए ये अपील जारी की है। सऊदी अरब में इस वायरस से 38 लोगों की मौत हो चुकी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के बयान के मुताबिक कोरोना वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलने वाला वायरस है। इस वायरस से सांस संबंधी संक्रमण फैलता है।

सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा है कि बुज़ुर्गों और लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त लोगों को इस तीर्थ स्थल पर आने की अपनी योजना टाल देनी चाहिए।

उम्मीद है कि दुनिया भर के लाखों मुसलमान अक्टूबर में हज यात्रा करेंगे।

खतरनाक वायरस

हर साल मुस्लिम श्रद्धालु सऊदी अरब में मक्का की यात्रा पर जाते हैं और पवित्र स्थल काबा के सामने एक साथ नमाज़ अदा करते हैं। मुसलमान मदीना में मस्जिदे-नबवी भी जाते हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों ने हज यात्रा पर आने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वे निजी तौर पर साफ़-सफ़ाई का ख्याल रखें और छींकते या खांसते वक्त टिशू पेपर का इस्तेमाल करें। उनका यह भी सुझाव है कि तीर्थयात्रियों को ज़रूरी टीके भी लगवा लेने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल सितंबर में अरब प्रायद्वीप में एमईआरएस (मिडिल इस्ट रेस्पिरेटॉरी सिंड्रोम) कोरोना वायरस फैला था जो उस बड़े वायरस परिवार का हिस्सा है जिसमें आम सर्दी-ज़ुकाम और सार्स जैसे वायरस भी शामिल हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब तक दुनिया भर में इस संक्रमण के कुल 80 मामलों की पुष्टि की है जिनमें इससे 44 लोगों की मौत भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed