फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Austria to extradite 60 Imams from the country, Decision to close 7 mosques

60 इमामों को देश से निकालेगा ऑस्ट्रिया, 7 मस्जिदें बंद करने का भी लिया फैसला

Fri, 08 Jun 2018 05:52 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 08 Jun 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
Austria to extradite 60 Imams from the country, Decision to close 7 mosques

ऑस्ट्रिया की सरकार ने 60 इमाम और उनके परिवारों को देश से निकालने का फैसला लिया है। साथ ही सरकार विदेश से चंदा लेने वाली सात मस्जिदों को भी बंद करेगी। ऑस्ट्रिया ने इस्लाम के राजनीतिकरण और मस्जिदों की विदेशी फंडिंग पर रोक लगाने के लिए यह फैसला लिया है। ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने कहा कि सरकार विएना में मौजूद एक कट्टरवादी तुर्की राष्ट्रवादी मस्जिद को बंद कर रही है। इसके अलावा अरब धार्मिक संगठन से जुड़ी छह मस्जिदों को भी बंद किया जा रहा है। कुर्ज के मुताबिक, सरकार ने धार्मिक मामलों के प्राधिकरण की जांच के नतीजों के आधार पर यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


मस्जिदों की विदेशी फंडिंग पर रोक का लिया फैसला 

ऑस्ट्रिया में 2015 में लागू एक कानून के तहत कोई भी धार्मिक संगठन विदेश से पैसा नहीं ले सकता। ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री हर्बर्ट किकल ने बताया कि तुर्की-इस्लामिक सांस्कृतिक संगठन (एटीआईबी) के 60 इमाम के होम परमिट की जांच की जा रही है। किकल ने दावा किया कि दो मामलों में परमिट खत्म किए जा चुके हैं, जबकि पांच अन्य को परमिट देने से इनकार कर दिया गया है।
विज्ञापन


कट्टरता के लिए देश में नहीं है कोई जगह : कुर्ज

स्कूलों में बच्चियों के चेहरा ढकने पर भी लगेगी रोक


अप्रैल, 2018 में सामने आई कुछ तस्वीरों में तुर्की से संबंधित मस्जिदों में बच्चों को पहले विश्व युद्ध का नाटक करते दिखाया गया था। प्रथम विश्व युद्ध में लाखों तुर्की मारे गए थे। तस्वीरों में बच्चों को तुर्की का झंडा ओढ़े और सैल्यूट करते दिखाया गया था। कुर्ज ने इसे इस्लामिक राजनीतिकरण करार देते हुए कहा कि कट्टरता के लिए ऑस्ट्रिया में कोई जगह नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल हुए चुनाव में कुर्ज और उनकी सहयोगी पार्टियों ने आव्रजन नीतियों को कड़ा बनाने और धार्मिक कट्टरता को खत्म करने की बात कही थी। हाल में ऑस्ट्रियाई सरकार ने एलान किया था कि स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चियों के चेहरा ढकने पर भी रोक लगाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed