{"_id":"5aeb4d7a4f1c1b9e098b7e89","slug":"australian-pm-wife-was-delighted-to-be-called-delicious-by-president-macron","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलिशियस कह जाने पर खुश हुईं आस्ट्रेलियाई PM की पत्नी, कहा- मैक्रों ने खुश कर दिया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
डिलिशियस कह जाने पर खुश हुईं आस्ट्रेलियाई PM की पत्नी, कहा- मैक्रों ने खुश कर दिया
एजेंसी, कैनबेरा
Updated Thu, 03 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों द्वारा डिलिशियस कहे जाने पर ऑस्ट्रेलिया की प्रथम महिला लुसी बहुत ही खुश हुई हैं। दरअसल मैक्रों की इस टिप्पणी पर कल विवाद छिड़ गया था और लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल से मैक्रों द्वारा उनकी पत्नी की तारीफ के बारे में पूछा गया।
हालांकि उन्होंने कोई ईर्ष्या का भाव नहीं दिखाया और ऐसा जाहिर करने की कोशिश की कि वे उससे काफी प्रसन्न हैं।
टर्नबुल ने कहा, ‘ लुसी इस तारीफ से बेहद खुश हुईं। उन्होंने मुझसे यह कहने को कहा कि वह मैक्रों की तारीफ से खुश हैं और यह काफी यादगार है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों ने पूरे ऑस्ट्रेलिया को खुश कर दिया।
विज्ञापन