फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Australian plane trying to hijack

ऑस्ट्रेलियाई प्लेन के हाईजैक होने की अफवाह से हड़कंप

Fri, 25 Apr 2014 02:04 PM IST
Updated Fri, 25 Apr 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
Australian plane trying to hijack

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर से उड़े वर्जिन ऑस्ट्रेलिया एयरलाइंस के एक विमान को कथित तौर पर हाइजैक करने की कोशिश की गई है। विमान को इंडोनेशिया के बाली हवाई अड्डे पर उतारा गया है।

विज्ञापन


इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मौजूद बीबीसी संवाददाता करिश्मा वासवानी के अनुसार बाली पुलिस ने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया है कि विमान को हाईजैक किए जाने के मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


इंडोनेशियाई वायुसेना के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि वायुसेना के जवानों ने विमान को नियंत्रण में ले लिया है।

इस बीच वर्जिन ऑस्ट्रेलिया एयरलाइंस ने कहा है कि यात्री ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश की थी जिसके बाद हाइजैक अलर्ट जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed