{"_id":"90cfb59fcb7aa107f1e7872ad911d97d","slug":"australian-plane-trying-to-hijack","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई प्लेन के हाईजैक होने की अफवाह से हड़कंप","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
ऑस्ट्रेलियाई प्लेन के हाईजैक होने की अफवाह से हड़कंप
Updated Fri, 25 Apr 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर से उड़े वर्जिन ऑस्ट्रेलिया एयरलाइंस के एक विमान को कथित तौर पर हाइजैक करने की कोशिश की गई है। विमान को इंडोनेशिया के बाली हवाई अड्डे पर उतारा गया है।
विज्ञापन
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मौजूद बीबीसी संवाददाता करिश्मा वासवानी के अनुसार बाली पुलिस ने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया है कि विमान को हाईजैक किए जाने के मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इंडोनेशियाई वायुसेना के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि वायुसेना के जवानों ने विमान को नियंत्रण में ले लिया है।
इस बीच वर्जिन ऑस्ट्रेलिया एयरलाइंस ने कहा है कि यात्री ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश की थी जिसके बाद हाइजैक अलर्ट जारी किया गया था।