{"_id":"59a09d314f1c1b151f8b4593","slug":"australian-court-dismisses-appeals-against-adani-coal-mine-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने खारिज की अडानी की कोयला खनन प्रोजेक्ट के खिलाफ मिली याचिका ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने खारिज की अडानी की कोयला खनन प्रोजेक्ट के खिलाफ मिली याचिका
एजेंसी, मेलबर्न
Updated Sat, 26 Aug 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
Adani Group
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिसबेन की एक अदालत ने भारत की प्रमुख खनन कंपनी अडानी समूह की कोयला खनन परियोजना के खिलाफ पर्यावरणविदों और स्थानीय भू-मालिकों की तरफ से दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
Read Also: अडानी ग्रुप पर लगा दस लाख का जुर्माना, जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
ब्रिसबेन में संघीय अदालत की पूर्ण पीठ ने ऑस्ट्रेलियन कंजर्वेशन फाउंडेशन (एसीएफ) और मध्य क्वींसलैंड के एक स्थानीय भूस्वामी एड्रियन बुरागुब्बा द्वारा इस परियोजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
अदालत ने एसीएफ द्वारा संघीय अदालत के पुराने फैसले के खिलाफ दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया। पिछले फैसले में अदालत ने पर्यावरण सुरक्षा और जैव विविधता कानून के तहत संघीय पर्यावरण मंत्री द्वारा दी गई अनुमति को बरकरार रखा था।
Read Also: अडानी की कंपनी सहित छह डिफॉल्टर सौर ऊर्जा कंपनियों से योगी सरकार ने रद्द किया करार
इसके अलावा बुरागुब्बा ने खनन परियोजना को चालू करने के लिए नेटिव टाइटल ट्रिब्यूनल के निर्णय की न्यायिक समीक्षा के लिए याचिका दायर की थी। अडान समूह ने एक बयान में कहा कि फैसले ने कारमाइकल कोयला संसाधन को विकसित करने के उसके कानूनी अधिकार को फिर से मजबूती प्रदान की है।