{"_id":"58bfab3e4f1c1b187bdc4ccb","slug":"australia-s-melbourne-to-unveil-female-traffic-light-signals","type":"story","status":"publish","title_hn":"#women's day: इस देश के ट्रैफिक सिग्नल में होगी अब महिला आकृति","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
#women's day: इस देश के ट्रैफिक सिग्नल में होगी अब महिला आकृति
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं की बराबरी को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबॉर्न में ट्रैफिक सिग्नलों पर अब पुरुषों के साथ-साथ महिला की आकृति भी प्रदर्शित होगी। मीडिया की खबरों के मुताबिक ऐसी 10 लाइटों में बदलाव किया जा चुका है।
विज्ञापन
ट्रैफिक सिग्नल में मैरी रॉजर्स की आकृति डाली गई है। मैरी वो महिला हैं, जो ऑस्ट्रेलिया की स्थानीय सरकार में चुनी जाने वाली दूसरी महिला थीं। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के मुताबिक करीब 12 महीने के ट्रायल के साथ इन ट्रैफिक सिग्नलों को स्वनस्टोन और फलाइंडर्स की सड़कों पर लगाया गया। एक एनजीओ के मुताबिक इस मुहिम के पीछे कई कॉम्यूनिटी ग्रुप जुडे़ हुए हैं।
विज्ञापन
मार्टिन लैट्स के चीफ एक्जिक्यूटिव ने कहा कि हरी और लाल ट्रैफिक सिग्नलों में सिर्फ पुरुषों की आकृति भेदभाव को प्रदर्शित करता था। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आकृतियों को पुरुषों की आकृतियां के साथ ट्रैफिक सिग्नलों पर प्रदर्शित करना बराबरी का एक बड़ा संदेश देगा।
विज्ञापन