फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Attack on United Nations Office in Colombia, police officer injured

कोलंबिया में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय पर हमला, पुलिस अधिकारी घायल

Tue, 08 Aug 2017 04:16 AM IST
एजेंसी/बगोटा
एजेंसी/बगोटा Updated Tue, 08 Aug 2017 04:16 AM IST
विज्ञापन
Attack on United Nations Office in Colombia, police officer injured
यूएन ऑफिस - फोटो : ie

कोलंबिया में सरकार के साथ शांति समझौते के तहत विद्रोहियों (एफएआरसी) के नि:शस्त्रीकरण की निगरानी कर रहे एक यूएन मिशन पर हमला हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि हमले में एक पुलिस अधिकारी घायल हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हमलावरों ने कालोटो के दक्षिणी पश्चिमी शहर में उस जगह हमला किया जहां एफएआरसी विद्रोही समूह के हथियारों का गुप्त कोष था। पुलिस ने बताया कि इस हमले के पीछे मार्क्सवादी विद्रोहियों से अलग हुए किसी धड़े या नेशनल लिबरेशन आर्मी (ईएलएन) का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन


काउका पुलिस जनरल एजर रोडरिग्वेज ने कहा कि इस हमले का आरोप ईएलएन पर है। ईएलएन अभी अकेला ऐसा समूह है जो कोलंबिया सरकार के खिलाफ लड़ रहा है। हालांकि यह शांति समझौते के लिए वार्ता की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में बताया कि पर्यवेक्षकों, राष्ट्रीय पुलिस और पूर्व एफएआरसी विद्रोहियों के एक दल पर घात लगाकर कालोटो में हमला किया गया। मुख्य रूप से जून में कोलंबिया के सबसे बड़े विद्रोही समूह के 7,000 सदस्यों द्वारा साल 2016 में शांति समझौते के तहत नि:शस्त्रीकरण करने से युद्ध पर विराम लगा है।


कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल को एफएआरसी के साथ ऐतिहासिक समझौते पर पहुंचने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया है। इस शांति समझौते पर पिछले साल नवंबर में हस्ताक्षर किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed