फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Attack on Syrian security forces in Homs kills 42

सीरिया के होम्स में सेना पर आत्मघाती हमला, डबल बम धमाकों में 42 की मौत

Sat, 25 Feb 2017 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
Attack on Syrian security forces in Homs kills 42
- फोटो : Reuters

सीरिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। शनिवार को आतंकियों ने सीरिया के पश्चिमी शहर होम्स में सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला बोला है। हमले में कम से कम 42 लोगों के मरने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारे गए लोगों में सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि हमलावर आईएस के आतंकी थे या किसी अन्य आतंकी संगठन से संपर्क रखते थे। हमले में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

विज्ञापन


वहीं इससे पहले शुक्रवार को सीरिया के अल-बाब शहर में एक आत्मघाती हमलावर ने तुर्की समर्थित विद्रोहियों पर हमला कर दिया था जिसमें 51 लोगों की मौत हो गई। सीरियाई मानवाधिकार पर्यवेक्षक के मुताबिक शहर के आठ किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित सुसियान गांव में बागियों के एक कमांड सेंटर के बाहर हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन के साथ खुद को उड़ा लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed