{"_id":"88eeded9174e97f2dcd459e831576897","slug":"attack-on-saudi-arabia-mosque-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरबः नमाज के दौरान मस्जिद पर हमला, तीन की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
सऊदी अरबः नमाज के दौरान मस्जिद पर हमला, तीन की मौत
Updated Fri, 29 Jan 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी सऊदी अरब की एक शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुई गोलीबारी की एक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला पूर्वी शहर मेहसिन की इमाम रेजा मस्जिद में हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि नमाज़ के लिए इकट्ठा हुए लोगों ने हमलावर को आत्मघाती बेल्ट में विस्फोट करने से रोक दिया। सुरक्षा बलों ने तत्काल मस्जिद को घेर लिया।
विज्ञापन
सऊदी अरब में चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट शियाओं को निशाना बनाता रहा है। दिसंबर में शिया धर्मगुरु को फांसी दिए जाने के बाद सुन्नी और शिया समुदायों के बीच तनाव बढ़ा है।
विज्ञापन