नेपाल की राष्ट्रपति के काफिले पर हमला, फेंका पेट्रोल बम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के जनकपुर में बुधवार को हो रहे रामजानकी विवाह उत्सव में भाग लेने जनकपुर पहुंचीं नेपाल की राष्ट्रपति पर मधेसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पथराव किया। सुरक्षा में तैनात पुलिस और सेना ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकालकर कर गंतव्य स्थल तक पहुंचाया।
पथराव को लेकर पुलिस और सेना से मधेसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। विरोध को लेकर मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात पुलिस पर आंदोलनकारियों ने पेट्रोल बम से भी हमला किया।
पुलिस के बल प्रयोग करने पर पेट्रोल बम फेंका
बुधवार की दोपहर जनकपुर रामजानकी विवाह उत्सव में भाग लेने पहुंचीं नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी पर दर्शन कर वापस आते समय मधेसी आंदोलनकारियों ने मंदिर परिसर के बाहर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग करना चाहा तो उग्र आंदोलनकारियों ने पेट्रोल बम से हमला किया।
राष्ट्रपति के जनकपुर आने को लेकर मधेसी आंदोलनकारी इसका विरोध कर रहे थे। इस घटना के बाद जनकपुर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इसको लेकर पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच कई बार झड़प भी हुई।
स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने कई राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। सेना ने उन्हें जनकपुर से सुरक्षित निकाल कर गंतव्य स्थल तक पहुंचाया।